मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- पानापुर, एक संवाददाता। मधुबन कांटी में नौ दिवसीय श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन परम पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कहा कि भगवत कथा हर प्राणी के जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का संचार करती है। श्रीमद्भागवत वह उत्तम प्रसाद है, जो हर प्रकार के अवरोध को समाप्त करता है। भागवत का आश्रय लेने वाला कोई भी व्यक्ति दुखी नहीं होता। भगवान शिव ने शुकदेव के रूप में इस संसार को भगवत कथा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.