किशनगंज, अप्रैल 15 -- पोठिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित मान्यता प्रक्रिया में प्रतिष्ठित ए ग्रेड प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संस्थागत सुदृढ़ता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, अनुसंधान गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक दक्षता में हुए व्यापक सुधार को दर्शाती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रत्येक पाँच वर्षों में देश के कृषि विश्वविद्यालयों का समग्र मूल्यांकन किया जाता है। इसी क्रम में परिषद की पीयर रिव्यू टीम ने 16 से 19 फरवरी तक बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर सहित इसके संबद्ध महाविद्यालयों एवं डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन आकलन किया। यह भी पढ़ें- कलाम कृषि महाविद्य...