लखनऊ, मार्च 17 -- सहारा शहर से करोड़ों का माल चोरी करने वाले गिरोह के छह लोगों को एसटीएफ ने मंगलवार को धर दबोचा। कुछ महीने पहले नगर निगम ने सहारा शहर को सील किया था। गिरोह के अधिकतर बदमाश कबाड़ी है। कबाड़ी बनकर गिरोह ने रेकी की और फिर उसके बाद देर रात बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। फिर करोड़ों का माल निकालकर एसयूवी और पिकअप में भरकर फरार हो गए थे। एसटीएफ ने बदमाशों के पास से कीमती जेवर, चांदी के बर्तन, एंटीक घड़ियां और सेमी आटो दो पिस्टल समेत करोड़ों का माल बरामद किया है। एसटीएफ के एएसपी अमित कुमार नागर के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में हरदोई में कासिमपुर स्थित बहलोलपुर निवासी दानिश, सरेरी का शाहिद, बहराइच के राजा बवंडी का रहने वाला विक्रम, अव्वल मकसूदपुर निवासी नूर मोहम्मद, नसीरगंज सोनवा का सैज और बजरंग चौराहे के अमन साहनी शामिल है। गिरोह के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.