नई दिल्ली, जून 17 -- आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट दमदार करती नजर आएंगी। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में फैंस को एक सरप्राइज भी मिलेगा। कमेंट सेक्शन में फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा उस खास सरप्राइज की चर्चा हो रही है।अल्फा का ट्रेलर रिलीज ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है। बॉबी देओल के सामने एक नन्ही सी बच्ची है। कोई उनसे पूछता है कि इसका नाम क्या होगा सर? जवाब मिलता है- इसकी मां का नाम जानकी था, हम इसे सीता कहकर बुलाएंगे। यह भी पढ़ें- जिस फिल्म की कॉपी लग रही है अल्फा, कैसी है वो 'ला फेम्मे निकिता', किस OTT पर है?सिता खुद जलाएगी लंका इसके बाद ट्रेलर में आलिया भट्ट की आवाज सुनाई देती है। वो कहती हैं- एक कहानी सुनाती ...