सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। मिथिला की पावन धरती अब एक बड़े शहरी बदलाव की दहलीज पर खड़ी है। बिहार सरकार ने मां सीता की प्राकट्य स्थली पुनौराधाम के आसपास 'सीतापुरम' नाम से भव्य सैटेलाइट टाउन बसाने की तैयारी तेज कर दी है। यह परियोजना न केवल सीतामढ़ी, बल्कि पूरे मिथिलांचल के भूगोल और अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने वाली साबित हो सकती है। सरकार के मास्टर प्लान के मुताबिक, यह ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप आधुनिक शहरी सुविधाओं, चौड़ी सड़कों और अयोध्या मॉडल पर विकसित व्यावसायिक ढांचे से लैस होगी। इस महत्वकांक्षी परियोजना को करीब 10 हजार एकड़ के विशाल क्षेत्र में विकसित की जाएगी, इसमें 532 एकड़ का कोर एरिया शहर का सबसे आधुनिक और हाईटेक होगा। यह भी पढ़ें- सीएम कल सीतामढ़ी में, जानकी नवमी पर पुनौराधाम में उत्सव प्रस्तावित सिक्स-लेन राष्ट्रीय राजमार...