'सीएम युवा' योजना से सिर्फ लोन नहीं, उद्यमियों को मिलेंगे स्थायी बाजार अवसर
लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमती नगर स्थित पीएचडी हाउस में सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'वेण्डर विकास कार्यक्रम-2026' का शुक्रवार को समापन हुआ। एमएसएमई-विकास कार्यालय (कानपुर) और पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन) शशि भूषण लाल सुशील ने उद्यमियों के लिए वित्त को बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम युवा जैसी योजनाओं का लक्ष्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं, बल्कि नए उद्यमियों को बाजार और स्थायी व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा, सिर्फ ऋण देना पर्याप्त नहीं है, वित्त से उत्पादन, उत्पादन से बाजार, बाजार से ऑर्डर और अंततः ऑर्डर से स्थायी राजस्व तक एक पूरी मजबूत कड़ी (फॉरवर्ड लिंकेज) तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.