बलिया, मई 1 -- बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ब्लॉक के बीडीओ को बताया है कि सीएम युवा उद्यमी योजना में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित बजट में 33 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। ऐसे में सभी ब्लॉकों में योजना में लक्ष्य से तीन गुना आवेदन तथा इसमें महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनश्चित करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन कराएं। इस आदेश के क्रम में उपायुक्त उद्योग चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि दो मई यानि आज शनिवार को हनुमानगंज ब्लॉक परिसर में कैंप के आयोजन से इसकी शुरूआत होगी। इसमें लखपति दीदियों को विशेष रूप से उद्यम के लिए जागरूक किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Rs.10 लाख का लोन बिना ब्याज के देने जा रही योगी सरकार, कैसे करें अप्लाई? यह भी पढ़ें- योगी सरकार युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, बिना ब्याज अब दस लाख लोन, उम्र सीमा भी घटेगी

हिंदी ...