नई दिल्ली, मार्च 7 -- सरकार ने शनिवार को उन सोशल मीडिया पोस्ट को 'फर्जी' बताया जिनमें दावा किया गया था कि वह सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चेक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है। यह दावा फर्जी है। पीआईबी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.