नई दिल्ली, जून 21 -- Google Pixel के लिए नया Android 17 सिरदर्द बन गया है। कई यूजर्स अपडेट इंस्टॉल करने के बाद परेशान हो रहे हैं। दरअसल, गूगल ने जून 2026 के बीच में Android 17 लॉन्च किया और इसे Pixel फोन पर कई वादों के साथ रोलआउट करना शुरू किया, जैसे बेहतर परफॉर्मेंस, नए AI फीचर और हर चीज का स्मूद एक्सपीरियंस। हालांकि, बहुत से लोगों के लिए यह उत्साह ज्यादा समय तक नहीं रहा। जल्द ही, यूजर्स रेडिट, एक्स और आम फोरम पर दो बड़ी समस्याओं की शिकायतें करने लगे, जिसमें खराब टचस्क्रीन और अस्थिर 5G कनेक्शन शामिल है। कुछ लोगों का कहना है कि उनके फोन कभी-कभी टैप और स्वाइप पर रिस्पॉन्स देना बंद कर देते हैं। कुछ लोग "जेस्चर इनवर्जन" जैसी और भी अजीब समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसमें ऊपर की ओर स्वाइप करने पर स्क्रीन नीचे स्क्रॉल होती है और इसके उलट भी होत...