नई दिल्ली, जून 27 -- केतन अग्रवाल के परिवार वालों और सोसाइटी के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ में कैंडललाइट मार्च निकाला। वे केतन के लिए न्याय की मांग करते हुए प्लेकार्ड भी लिए हुए थे। केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में न्याय की गुहार लगाई। शनिवार शाम को उन्होंने कहा, 'केतन के लिए मुझे न्याय चाहिए। सिया को फांसी की सजा होनी चाहिए। मैं एक मां हूं और सिया की भी मां है लेकिन मैं चाहती हूं कि उसे फांसी हो। मैं सोसाइटी के लोगों को बहुत धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट दिया। यह देखकर मुझे अच्छा लगा और मैं 'थैंक यू' कहना चाहती हूं।' यह भी पढ़ें- केतन-सिया को बनाना चाहते थे 7 जन्म का साथी, मर्डर के बाद अब मित्तल कपल से पूछताछ केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, "मेरी बस एक...