'सियांग पर बांध बनकर रहेगा', अरुणाचल के सांसद तापीर गाओ का बड़ा बयान, CM पेमा खांडू के रुख से अलग स्टैंड
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सांसद तापीर गाओ ने विवादित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' (SUMP) को लेकर अब तक का सबसे कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है। स्थानीय विरोध और प्रदर्शनों के बीच तेजू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद तापीर गाओ ने स्पष्ट कहा कि अरुणाचल प्रदेश के विकास और भारत के सामरिक हितों के लिए सियांग नदी पर "चाहे कुछ भी हो, बांध बनकर ही रहेगा।" सांसद तापीर गाओ का यह बयान राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चौना मीन के उस आधिकारिक रुख से काफी अलग है, जिसमें सरकार लगातार यह कहती आ रही है कि बांध बनाने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और फिलहाल सिर्फ शुरुआती सर्वे रिपोर्ट पर काम चल रहा है।पासीघाट हिंसा पर बोले गाओ: और भी जेल जाएंगे 23 अक्टूबर को पासीघाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.