पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिनेमा फॉर एवर किताब बताता है कि सिनेमा जिंदा था, जिंदा है और जिंदा रहेगा। टेलीविजन-ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बाद भी सिनेमा अभी भी दर्शकों की पसंद है। रूपवाणी सिनेमा के संचालक एवं लेखक विषेक चौहान की पुस्तक सिनेमाज फॉरएवर का विमोचन शुक्रवार को सिनेमा परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसबा विधायक नितेश सिंह ने पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारतीय सिनेमा का इतिहास एक सदी से भी अधिक पुराना है। सिनेमा ने न केवल मनोरंजन का माध्यम बनकर लोगों का दिल जीता है, बल्कि समाज की सोच, संस्कृति और जीवनशैली को भी प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया से राजधानी के स्थायी परिचालन को लेकर रेल मंत्री से पत्राचार उन्होंने कहा कि पुस्तक में भारतीय सिनेमा के विकास, उसके विभिन्न...