प्रयागराज, नवम्बर 28 -- युनाइटेड यूनिवर्सिटी का वार्षिक उत्सव 'सिनर्जी 2025' का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, कला और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मास्टर शेफ, रंगोली, टी-शर्ट पेंटिंग, फोटोग्राफी, वार ऑफ द बैंड्स, फेस पेंटिंग, नाट्य प्रस्तुति, स्पेल बी, ऑनलाइन गेमिंग और नृत्य प्रतियोगिता ने पूरे परिसर को उत्साह के रंगों से भर दिया। महोत्सव का दूसरा दिन और भी अधिक रोमांचक होने वाला है। समापन संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अंकित तिवारी का लाइव म्यूज़िकल शो होगा। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी, कुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, युनाइटेड मेडिसिटी के एमडी डॉ. प्रमोद कुमार, यूआईएमएस के प्राचार्य प्रो. जीसी सतपति, गौरव गुलाटी और मोना गुलाटी शामिल आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.