नैनीताल, अप्रैल 26 -- नैनीताल, संवाददाता। अखिल भारतीय साहित्य की ओर से सीआरसी इंटर कॉलेज में रविवार को वंदेमातरम् की 150वीं जयंती पर साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की गई l जिसमें छात्रों को साहित्य से परंपरा को प्रसारित करने की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश पंत कुमुद ने कहा कि अखिल भारतीय साहित्य राष्ट्रवादी विचार, समाज, समय को साहित्यिक दृष्टि देना है, जो समग्र हो देश पर विचार करती है। उन्होंने वन्देमातरम को वसुधा से जोड़कर अपने देश और परंपरा को साहित्य में पिरोने की सीख दी। यहां रेखा त्रिवेदी प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. पुष्प लता जोशी, डॉ. सौरभ पांडे, रजनी साह, डॉ. माधव प्रसाद, प्रो. ललित तिवारी, नीलम जोशी, बिशना साह, अमिता साह, मुक्ता, रेनू, मुन्नी, विनीता रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...