बलिया, अप्रैल 18 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। 'साहब, मैं कल रात इस बाइक को लेकर अपने गांव चला गया था। आज आपको सुपुर्द कर रहा हूं। मुझे माफ करिए, गलती हो गई है।' मनियर थाना में शुक्रवार की सुबह पहुंचा युवक हाथ जोड़कर जब यह बोलने लगा तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पुलिस ने उसे थाने पर बैठाया और बाइक स्वामी को बुलाकर गाड़ी उसके हवाले कर दी। युवक को भी परिजनों को सौंप दिया।बताया जाता है कि गंगापुर निवासी धर्मेन्द्र गोड़ गुरुवार की रात करीब 8 बजे मनियर-सुल्तानपुर रोड स्थित दवाखाना के सामने बाइक खड़ी कर दुकान पर दवा लेने गया। तभी पहले से वहीं मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने दूसरी चाबी लगाकर बाइक को स्टार्ट कर दी और लेते गया। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज इस बीच, धर्मेन्द्र दवा लेकर अपनी बाइक के पास पहुंचा तो वह गायब थी। इधर-उधर तलाश के बाद नहीं...