सहारनपुर, मार्च 25 -- देवबंद। विकास एवं सुरक्षा समिति के तत्वावधान में होली एवं ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने त्योहारों को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताते हुए एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होने का आह्वान किया। मंगलवार मंगलौर चौकी के निकट स्थित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि त्योहार हमें सामाजिक सद्भाव का संदेश देते है क्योंकि यह विविधता में एकता का प्रतीक हैं। होली का उत्सव जहां एकता के रंगों को और गहरा करता है वहीं, ईद सभी कड़वाहट भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का पर्व है। जिला को आपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह और जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद ने कहा कि त्योहारों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं, ऐसे कार्यक्रम समाज को जोडऩे और परंपराओं को जीवित रखने में अहम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.