'साम, दाम, दंड, भेद में 3 अपना लिए; फिर भी नाकाम रहे चाणक्य'; परिसीमन बिल पर कांग्रेस का कटाक्ष
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को परिसीमन संबंधी विधेयक के मुद्दे को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'स्वयंभू चाणक्य' ने लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए कौटिल्य के 'साम, दाम, दंड, भेद' के सिद्धांत के आखिरी तीन तरीकों का इस्तेमाल किया, लेकिन वह नाकाम रहे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि इस सिद्धांत के पहले तरीके यानी संवाद को कोई मौका क्यों नहीं दिया गया ? रमेश ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पिछले सात महीनों में चार बार (11 अप्रैल, 16 जुलाई, 27 अगस्त और 16 अक्टूबर को) पत्र लिखकर इसी रास्ते का सुझाव दिया है, लेकिन इन पत्रों की सामान्य तौर पर पावती भी नहीं दी गई।'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा में परिसीमन से जुड़े विधेयकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.