'साबित करो, नहीं तो माफी मांगो' उमर अब्दुल्ला के विधायक तोड़ने वाले आरोपों पर भड़की BJP
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ है, तो उमर को सबूत देकर इसे साबित करना चाहिए। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्हें तुरंत ही माफी मांग लेनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो भाजपा उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएगी और मान हानि का मुकदमा दायर करेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उमर अब्दुल्ला के आरोपों का जवाब देने के लिए एक वीडियो जारी करके जम्मू-कश्मीर सीएम के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, "उमर अब्दुल्ला ने आज बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.