'साथी हाथ बढ़ाना' अभियान के तहत महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया सामाजिक सेवा कार्य
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के सीएसआर सेल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'साथी हाथ बढ़ाना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अभियान में विशेष रूप से प्रबंधन विज्ञान विभाग के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ-साथ पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पौधरोपण, पौधों में पानी देना एवं उनकी देखभाल करना, जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना, बुजुर्गों एवं पड़ोसियों की सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.