कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। नववर्ष आगमन की संध्या पर अखंड दीप प्रज्वलन व सुंदरकांड के पाठ और भगवान गणेश जी के आवाहन के बाद जैसे ही कोलकाता से आए भजन सम्राट राज पारीक ने 'साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा' प्रस्तुत किया तो प्रांगण में मौजूद हर भक्त संवारिये के भक्ति में डूब गया। श्री श्याम बिहारी जी कृपा मंडल के बुधवार को लाजपत भवन लॉन मोतीझील में सप्तम श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक राज पारीक के साथ खाटू धाम से आए अजहर अली के भजन भी पसंद किए गए। जब सांवरा सजता है, सारी दुनिया सजती है ने खूब तालियां बटोरी। माही पोरवाल कुमार श्रवण, शिवम वर्मा व श्याम जी मित्र मंडल से श्याम गोयनका, गोपाल अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों और भव्य अलौकिक शृंगार के साथ ही बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.