हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं रेजिमेंट, नागा रेजिमेंट और कुमाऊं स्काउट्स के गौरव सेनानियों ने रविवार को हल्द्वानी में त्रैमासिक बैठक की। यहां पूर्व सैनिकों ने अपने साथ हो रही साइबर ठगी पर गंभीरता से मंथन किया। साथी स्टेशन कैंटीन और सैनिक विश्रामगृह के ऊंचीकारण को लेकर चर्चा की। लालपुर नायक स्थित रिटायर्ड कै. बहादुर सिंह महरा के आवास पर रिटायर्ड मेजर केएस महरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। शुभारम्भ गौरव सेनानी अध्यक्ष कैप्टेन एमएस राठौड़ ने किया। सेनि. कर्नल बीएस रौतेला ने 83 वर्षीय वरिष्ठ पूर्व सैनिक बहादुर सिंह महरा को कुमाऊ रेजिमेंट की कैप एवं टाई पहनाकर सम्मानित किया। सेनि. कै. बीसी पाठक ने संगठन की आय-व्यय संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कर्नल रौतेला ने बताया कि हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के लिए स्टेशन कैंटीन की स्थ...