'सांझ-ए-भक्ति' ने बिखेरी आध्यात्मिकता और संगीत की अनूठी छटा
रिषिकेष, सितम्बर 7 -- ऋषिकेश नगर में सोमवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम 'सांझ-ए-भक्ति' का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनियों और कंपन के माध्यम से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राणिक ब्रीदिंग से हुआ। इसके माध्यम से प्रतिभागियों ने दिनभर की व्यस्तता और तनाव से दूर शांति एवं सुकून का अनुभव किया। इसके बाद साउंड हीलिंग एवं साउंड बाथ का विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रमाणित साउंड हीलर मीता चटर्जी ने विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनियों और कंपन के माध्यम से प्रतिभागियों को गहन विश्राम एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। इस दौरान वातावरण में शांति और आध्यात्मिकता की अनूठी अनुभूति देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.