कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में कुपोषण के खिलाफ व्यापक जन-जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज द्वारा पोषण रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया। पोषण रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा। "सही पोषण से देश रोशन" के सशक्त संदेश के साथ यह अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगा, जिससे लोगों में पोषण के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाया जा सके। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक सही पोषण की जानकारी पहुँचाना और कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है। यह भी पढ़ें- "सही पोषण से देश रोशन" के नारों के साथ पोषण ...