चम्पावत, अप्रैल 21 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि सही जनगणना से देश को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को सटीक जनगणना करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य होगा। द्वितीय चरण में फरवरी 2027 के दौरान मुख्य जनसंख्या गणना की जाएगी। जिसमें सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी जुटाई जाएगी। कहा कि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने लोगों ने जनगणना में सही सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.