प्रयागराज, मार्च 13 -- झूंसी। हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र स्थित जनसंचार विभाग में भित्ति पत्रिका 'सृजन' के विशेष अंक 'सशक्त स्त्री-सशक्त भारत' का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने छात्राओं के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। यह अंक सहायक आचार्य डॉ. अख्तर आलम के निर्देशन और कौशिकी श्रीवास्तव के संपादकत्व में तैयार किया गया। संपादन टीम में पल्लवी, प्रीति कुमारी और प्रतिमा देवी ने सहयोग दिया। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के प्रायोगिक समाचार पत्र 'प्रयाग समय' तथा टीवी बुलेटिन 'प्रयागदर्शन' का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश कुमार दुबे सहित कई शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...