वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की प्रतिष्ठित द्विवार्षिक शोध पत्रिका 'सर्वेक्षणा' में बीएचयू की धाक जमेगी। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों, शोधकर्ताओं और अधिकारियों का आह्वान किया है कि इसमें वे अधिक से अधिक शोधपत्र और लेख भेजें। इसका प्रकाशन राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी करती है। सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त प्रबंधन, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और विधि विभाग के विशेषज्ञ और शोधार्थी प्रकाशन के लिए शोधपत्र भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। शोधपत्र या लेख भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पहली बैठक में शिक्षकों और शोधार्थियों का आह्वान किया था कि वे अपने समाजोपयोगी शोध राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.