अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14-15 साल की युवतियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। आज जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन लॉन्च की जाएगी। यह बात शुक्रवार को सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता में कही। साथ ही उन्होंने मोबाइल हैल्थ वैन रिलॉन्चिंग के बारे में भी बताया। शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग राष्ट्रव्यापी स्तर पर आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से करेंगे। अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में इसकी शुरुआत की जाएगी। बताया कि जिला अस्पताल के साथ सीएचसी, पीएचसी व अन्य अस्पतालों में भी यह वैक्सिन लगाई जाएगी। जिले भर में कुल पांच हजार युवतियों को इसके लिए चयनित किया गया है। साथ ही बताया कि दो मार्च को मोबाइल हैल्थ वैन भी रिलॉन्च की जाएगी। भिकिया...