बरेली, मई 20 -- बरेली। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने संयुक्त रूप से "सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026" सर्वेक्षण के प्रारंभिक नतीजे जारी किये हैं। सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद लगभग 100 डीएम और डिप्टी कमिश्नरों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है। इसमें बरेली के डीएम अविनाश सिंह का नाम भी शामिल है। प्रशासनिक क्षमता, गवर्नेंस, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही और विकास कार्यों जैसे 10 मानकों को आधार बनाते हुए सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026" का सर्वेक्षण हुआ है। प्रारंभिक सूची में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के डीएम को जगह मिली है। यह भी पढ़ें- 'सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026' सर...