वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। दालमंडी के दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानों के बाहर बोर्ड लगा दिए हैं। जिसपर लिखा है 'सरकार से हमें दुकान के बदले दुकान चाहिए'। उधर, दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के तहत पुराने ध्वस्त भवनों का शेष हिस्सा शनिवार को तोड़ा गया। इस दौरान मलवा गिरने से जगह-जगह रास्ते बंद थे। हालांकि अन्य भागों में दुकानें खुली रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...