रांची, दिसम्बर 5 -- झारखंड में सियासी समीकरणों के बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस का साथ छोड़कर जल्द ही बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाएगी। विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार को प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप की मौजूदगी में हुई। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों ने नाराजगी जाहिर की। विधायकों ने कहा कि सरकार में उनकी सुनवाई नहीं है। आइए जानते हैं कांग्रेसी विधायकों ने अपनी शिकायत में क्या कहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को अपने ही विधायकों की खरी-खोटी सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.