'सरकार आपके द्वार' स्वास्थ्य शिविर में 72 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
हाथरस, जून 10 -- हाथरस। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सीय सुविधाएं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौं से पहुंचे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 72 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें दवा दी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा 72 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवा वितरित की। जिसमें 7 महिलाओं की हीमोग्लोबिन,7 की शुगर एवं बीपी, 3 की एचआईवी, 3 की हेपेटाईटस बी की जांच, 3 की सिफलिस की जांच, 4 की मलेरिया और 2 व्यक्तियों की डेंगू की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.