नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उद्घाटन किया। साथ ही, इसके स्थायी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह करावल नगर और पूरे उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। नए केंद्रीय विद्यालय के बनने से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध होगी। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल के दौरान स्कूलों की स्थिति दयनीय थी। कक्षाओं के अभाव में बच्चों को अलग-अलग दिनों में बुलाकर पढ़ाई कराई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.