नई दिल्ली, मार्च 28 -- आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा बीते कई महीनों से सड़क से लेकर संसद तक आम लोगों से जुड़े जरूरी मुद्दे उठा रहे हैं, और इसी वजह से वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी इसी खासियत की वजह से अब सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहुत से मीम्स बनने लगे हैं, जिनमें से ज्यादातर मीम्स रोजमर्रा की जिंदगी और ग्राहकों से जुड़ी चिंताओं पर आधारित होते हैं। वहीं कुछ में उन्हें लोगों की अजीबोगरीब मांगों को संसद में उठाते हुए दिखाया जाता है। हालांकि चड्ढा को भी अपने ऊपर बने इन मीम्स से बिल्कुल बुरा नहीं लगता और वे खुद भी इन मीम्स का काफी मजा उठाते हैं। इसी बीच शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुद की एक फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि 'मी...