मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पंदेह गांव में बुधवार को जय सम्राट अशोक राष्ट्रीय संघ के तत्वाधान में सम्राट अशोक को जयंती पर याद किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कारा मंत्री बसावन प्रसाद भगत ने कहा कि कुछ इतिहासकारों ने सम्राट अशोक को महान बताया, तो कुछ उनके इतिहास को मिटाने की साजिश करने का काम किया है, जिसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक अखंड भारत पर शासन कर समतामूलक समाज की स्थापना की थी, जो आज भी शीलापट्टों पर उल्लेख है और भारतीय संविधान में भी समानता के अधिकार का उल्लेख किया गया है। समारोह के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सरपंच ब्रह्मदेव प्रसाद कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष लखविंदर भगत, रघुनाथ भगत, वशिष्ठ भगत, श्रीकांत कुशवाहा, कृष्ण कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, विनोद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.