अल्मोड़ा, मार्च 20 -- ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि एवं सामाजिक स्तर को सशक्त बनाने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वरोजगार के अवसरों की पहचान, गुणवत्ता में सुधार की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...