मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा न्याय को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने तथा पक्षकारों को आपसी सहमति के माध्यम से उनके लंबित वादों के समाधान का अवसर प्रदान करने के लिए 'समाधान समारोह-2026' का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की प्रभारी सचिव नसेहा वसीम ने बताया कि 'समाधान समारोह-2026' की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से ही की जा चुकी है, जिसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। यह विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का कराएं निस्तारण उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन...