रांची, जुलाई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी झारखंड चैप्टर का तृतीय राज्य विज्ञान सम्मेलन रविवार को जीईएल चर्च कंपाउंड स्थित एचआरडीसी सभागार में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के विज्ञान कार्यकर्ता, शिक्षक, शोधकर्ता और छात्र शामिल हुए। कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं डॉ. अमिताभ बोस ने विज्ञान आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। डॉ. डीआर कुइरी ने आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और रमेश गुप्ता ने ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों पर विचार रखे। सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव पर चार सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए। इन्हें डॉ. माधुरी दास, देबाशीष महतो, बीरेन महतो और डॉ. ...