मोतिहारी, अगस्त 17 -- मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। तीन करदाताओं को भामासाह पुरस्कार से सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखते हुये एक ऐसे समाज का निर्माण करें जो समतामूलक हो तथा इस समाज में किसी के प्रति द्वेष नहीं हो। उन्होंने जिले में चल रहे विकास योजनाओं शिक्षा , स्वास्थ्य, आपदा, आपूर्ति, श्रम विभाग, कृषि, उर्जा पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। इसके पूर्व मंत्री ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जिले में धूमधाम से मना आजादी का जश्न कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रचार्य अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर डीएम सौरभ सुमन यादव , एसपी स्वर्ण प्रभात, ...