'सभी मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करें'
सीतामढ़ी, जून 25 -- शिवहर,हिप्र। जिला प्रशासन ने बागमती नदी के तटबंध की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बाढ़ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर आपदा प्रबंधन के एडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय निरीक्षण दल ने बागमती नदी के बाएं तटबंध एवं बेलवा घाट का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य दल ने तटबंध के सभी संवेदनशील स्थलों की बारीकी से जांच की।
संवेदनशील स्थलों की जांच जांच के दौरान पाया गया कि तटबंध की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर जियो बैग भेजे जा रहे हैं, जिससे नदी के कटाव को रोका जा सके। तटबंध के आसपास सुरक्षा में बाधक झाड़-झंखाड़ और अवैध अतिक्रमणों को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। तटबंध की सामान्य मरम्मत का कार्य भी सुचारू रूप से प्रगति पर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.