बागेश्वर, फरवरी 23 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिले में दुग्ध उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्रपाल स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में उन्होंने महिला दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर उनकी आय, भुगतान व्यवस्था और समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति की संचालन व्यवस्था, स्वच्छता, भुगतान प्रणाली और आय सृजन की संभावनाओं की समीक्षा की। कमेड़ी स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए डीएम ने केंद्र के सुचारू संचालन के लिए दो पीआरडी जवानों की तैनाती हेतु संबंधित अधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध संग्रहण सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.