कानपुर, मई 24 -- फाइल फोटो - यशोदानगर बाईपास के पास बीच सड़क हमले से मचा हड़कंप - तीन युवकों ने पहले सिर पर ताबड़तोड़ हेलमेट मारे, फिर चाकू - भीड़ ने एक आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, दो फरार कानपुर, संवाददाता। यशोदानगर बाईपास के पास बाइकें टकराने को लेकर रविवार रात को हुए मामूली विवाद में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बीच सड़क हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पिता और उसके दो पुत्रों पर ताबड़तोड़ हेलमेट से वार किए। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक बेटा पीठ में चाकू लगने से घायल हुआ है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी फरार हैं, पुलिस जिनकी तलाश में दबिश दे रही है。

घटना का विवरण सनिगवां में सजारी निवासी शिवनारायण त्रिवेदी अपने बेटों शिवम और सत्यम के ...