कानपुर, जुलाई 10 -- फोटो विशेष खबर यह भी पढ़ें- सेना के हथियारों को आधुनिक बनाने में मदद करेगा डीटीयू, 3 नए बीटेक कोर्स - सीबीआरएन सूट, विशेष सैन्य फैब्रिक और सुरक्षात्मक परिधानों पर संयुक्त शोध को मिलेगी रफ्तार - रक्षा और सिविल सेक्टर के लिए उन्नत टेक्सटाइल, प्रोटोटाइप व तकनीक हस्तांतरण पर होगा काम सुहेल खान कानपुर। देश में रक्षा टेक्सटाइल अनुसंधान के क्षेत्र में कानपुर की भूमिका और मजबूत हो गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की कानपुर स्थित डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (डीएमएसआरडीई) और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान (यूपीटीटीआई) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से रक्षा और सिविल सेक्टर के लिए अत्याधुनिक टेक्सटाइल तकनीकों के विकास को नई गति मिलेगी। दोनों संस्थान सेना के लिए विश...