'सभासार' पोर्टल पर होगा डिजिटल अभिलेखीकरण
प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं की कार्यवाही अब डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी। ग्राम सभाओं में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने के साथ कार्यवाही का स्थायी अभिलेख तैयार करने के लिए पंचायती राज विभाग ने 'सभासार' पोर्टल के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने सभी एडीओ पंचायत, प्रशासकों और ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को https://sabhasaar.panchayat.gov.in/ पोर्टल पर सभा की सूचना अपलोड करनी है। सूचना अपलोड करते ही यह एआई के माध्यम से मिनिट्स के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.