हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने होली से पहले वेतन का भुगतान करने की मांग की है। मंगलवार को नगर आयुक्त को सौंपे गए पत्र में कहा गया कि न्यूनतम वेतन में काम करने वाले कार्मिकों का भुगतान नहीं होने पर त्योहार मनाना मुश्किल हो जाएगा। इसे देखते हुए स्थायी और अस्थायी कार्मिकों को होली से पूर्व वेतन देने की मांग की गई। कहा गया कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार अस्थायी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की दूसरी किस्त का भुगतान किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष अशोक चौधरी और महामंत्री श्याम सुंदर ने कहा कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रबंधन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...