लखनऊ, मई 28 -- OM Prakash Rajbhar: अमेठी से समाजवादी पार्टी विधायक महाराजी देवी प्रजापति के आवास पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने न सिर्फ सपा के पीडीए फार्मूले पर सवाल उठाए, बल्कि पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया। ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि अब यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों की भूमिका सिर्फ 'झंडा-झोला ढोने, दरी बिछाने और वोट देने' तक सीमित है, जबकि सम्मान, सुरक्षा और सत्ता में 'पहिला दावा अहिर' का है। राजभर ने कहा कि प्रजापति समाज से आने वाली सपा की ही महिला विधायक के साथ उनकी ह...