आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। नेहरू हाल सभागार में रविवार को सपा ने कांशीराम की 92 वीं जयंती मनाई। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा है।उन्होंने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, दबे-कुचले समाज को हक और अधिकार दिलाने का काम किया। समाजवाद के पुरोधा स्व. मुलायम सिंह यादव ने मिलकर सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करना शुरू किया, लेकिन सांप्रदायिक फासिस्टवादी ताकतें इस गठबंधन को तोड़ दिया। यदि यह गठबंधन रहता तो देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने और संचालन अजीत कुमार राव ने किया।इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.