आरा, मार्च 9 -- -डीईओ की अध्यक्षता में शिक्षकों की कार्यशाला में कार्ययोजना पर डाला गया प्रकाश -शिक्षकों ने साझा किए नवाचार, मोबाइल ऐप और ललित कलाओं के समन्वय पर जोर आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मौलाबाग स्थित शिक्षा भवन के सभागार में सोमवार को डीईओ मानवेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में विशेष कार्यशाला व बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और विद्यालय विकास में शिक्षकों व समुदाय की भूमिका पर विस्तृत विमर्श करना था। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए जिला डीईओ ने शिक्षकों से अपने विद्यालयों में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों को साझा करने और 'सपनों के विद्यालय' बनाने की कार्ययोजना पर प्रकाश डालने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग शिक्षकों के नवाचारों...