'सपना सच होने जैसा', प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज बनने पर वैभव सूर्यवंशी बोले
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज' चुने जाने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इसे अपने लिए 'सपना सच होने जैसा' पल बताया और टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें हमेशा अपना स्वाभाविक टी20 खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में तीन पारियों में 151 रन बनाए और 50.33 की औसत से रन जुटाए। पहले टी20 मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मात्र 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा था जबकि तीसरे मैच में उन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए और भारत को जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे पर किया क्लीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.