मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कांटी एवं मड़वन में निकाली गई शोभायात्रा में विधायक अजीत कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामनवमी हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जय श्रीराम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मनोज कुमार सिंह, इंदल साह, अजय ठाकुर, सुधीर सिंह, राहुल कुमार, रंजीत चौधरी, सहदेव पासवान, शंकर पासवान, वैशाली चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...