नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल की आने वाली किताब 'विदाउट फियर ऑर फेवर' के कुछ हिस्सों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने रविवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में सरकार का कथित दखल और मामलों के आवंटन में हस्तक्षेप के दावों से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को सत्ता में बैठे लोगों के दबाव से पूरी तरह मुक्त रहना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए यह बयान दिया। रिपोर्ट में जस्टिस कौल की यादों पर आधारित किताब 'विदाउट फियर ऑर फेवर' की प्री-पब्लिकेशन पांडुलिपि का हवाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांडुलिपि में लिखा गया है कि भारत के पूर्व...